फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robbery in two villages

दो गांवों में लुटेरों का उत्पात

Sat, 11 Mar 2017 12:27 AM IST
िमर्जापुर
िमर्जापुर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Robbery in two villages
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
डकैतों ने गुरुवार की रात पहाड़ी क्षेत्र के गांवों बहेड़ी और धौहा में कबीर मठ समेत आधा घरों में लूटपाट की। लोगों को मारापीटा और बंधक बनाया। डकैतों का दोनों गांवों में दो घंटे तक उत्पात चला। इस दौरान वे नकदी, गहने तो ले ही गए बर्तन और अनाज भी लूटा। पुलिस ने घायलों का सीएचसी चेचरी मोड़ और जिला अस्पताल में इलाज कराया। क्राइम ब्रांच, डाग स्क्वायड व फोरेसिंक टीम ने मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरविंद मिश्र व सीओ चुनार ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर  पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।  
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब 12  बजे थाना क्षेत्र के बहेड़ी गांव में मुंह पर कपड़ा बांध पहुंचे आधा दर्जन लुटेरों ने नरेश के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही तमंचे दिखाते हुए घर में घुस गए। गृहस्वामी को मारापीटा और रस्सी से बांध दिया। पत्नी शिवकुमारी ने बीच बचाव किया तो उनको पीटा और बांध दिया। झूमका और चार हजार रुपये छीन लिए। जाते समय दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। लुटेरे उनके पड़ोसी लक्कड़ बाबा के घर के  बाहर सो रही पत्नी प्रेमशीला, बेटी सविता व राधिका को उठा कर घर के अंदर ले गए और उनको मारपीट कर बांध दिया। उन्होंने लड़कियों मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पचास हजार नकद, लाखों रुपये के गहने और अनाज लूट कर ले गए। दोनों बेटी की शादी मई में होनी है। कुछ दूर स्थित कबीर मठ में लालजी बाबा को बांध दिया और दान पेटिका में रखे हजारों रुपए व अनाज अपने साथ ले गए। बाबा जी ने बताया कि दानपेटी में 13 मार्च को होने वाले भंडारे के लिए 45 हजार रुपये रखे थे। उसके बाद बदमाश बगल के धौंहा गांव में चले गए। उन्होंने चमेली का दरवाजा को खटखटाया और चमेली ने दरवाजा खोला तो डकैत उसे धक्का देते हुए घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमेली और उसके बेटी उषा को मारपीट कर बांध दिया।बेटे चंद्रेश की शादी के लिए जुटाए ग  20 हजार नकद, गहने समेट लिए। जाते-जाते बेटी उषा के कान का झुमका भी उतार लिया। भुक्तभोगियों ने बताया कि एक  लुटेरे के सिर में चोट लग गई थी। खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed