फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road accident in mirzapur 20 passengers injured in collision between bus and truck of Vindhyanagar depot

Road accident in mirzapur: विंध्यनगर डिपो की बस व ट्रक की टक्कर में 20 यात्री घायल, छह की हालत गंभीर

Tue, 31 May 2022 12:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 31 May 2022 12:12 PM IST
सार

मिर्जापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र के कर्बला के पास विंध्यनगर डिपो की बस व ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road accident in mirzapur 20 passengers injured in collision between bus and truck of Vindhyanagar depot
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज की बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ स्थित कर्बला के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर मंगलवार की भोर में सवारियों से भरी विंध्यनगर डिपो की बस व ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस से सवारियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां छह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इधर, बस ट्रक की टक्कर के बाद एक घंटे सड़क जाम हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्रक व बस को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। विंध्य नगर डिपो की रोडवेज बस सोमवार की रात कानपुर से सवारी भरकर शक्ति नगर सोनभद्र जा रही थी। मंगलवार की भोर लगभग चार बजे जैसे ही मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ कर्बला के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही बालू लदी ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिससे रोडवेज बस में सवार दीप नारायण पांडेय (47), शिप्रा तिवारी (23), बंदना कुमारी (20), रामपाल (30), राम सजीवन (28), देवेंद्र कुमार त्रिवेदी (35), प्रीति देवी (32), प्रदीप कुमार (32), रंजीत (43), मनीष शर्मा (35), सर्वेश कुमार (48), आकाश (25), धर्मेंद्र पाल (28), वीरेंद्र पाल (33), राजेश कुमार (30), रामनंदन (40), उमेश कुमार (32), पूजा (30), मुन्नी देवी (32) व सूरज (10) घायल हो गए।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां मुन्नी देवी, शिप्रा तिवारी, दीप नारायण पांडेय, बंदना कुमारी, रमेश कुमार व सूरज की हालत गंभीर देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को हटवाया तब जाकर मुख्य मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed