{"_id":"615c91f38ebc3e0c165180c2","slug":"rinku-admits-to-being-involved-in-triple-murder-mirzapur-news-vns615633455","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड में शामिल होने की बात रिंकू ने की स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड में शामिल होने की बात रिंकू ने की स्वीकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। एक वर्ष पूर्व देहात कोतवाली के गोड़टूटवा गांव के पास प्रधान राजेश यादव हत्याकांड में शूटर उपलब्ध कराने वाले शातिर बदमाश रिंकू सिंह की मंगलवार को पेशी हुई। मिर्जापुर पुलिस ने उसकी रिमांड मांगा था। रिंकू सिंह धनबाद के मेयर नीरज सिंह की हत्या में धनबाद जेल में बंद है। मिर्जापुर में पेशी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ किया। इसमें उसने प्रधान हत्याकांड में शूटर उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की साथ ही अहरौरा के चुना दरी में सात वर्ष पूर्व हुए तिहरा हत्याकांड में शामिल होने की बात भी स्वीकार किया।
20 नंवबर 2020 को बेलहरा के पास प्रधान और ढाबा संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या किया। पुलिस ने हत्या में शामिल बाबू खान, कपिल चौबे आदि को गिरफ्तार किया तो हत्या के तार धनबाद जेल से जुड़े। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि धनबाद जेल में बंद रिंकू सिंह के जरीए शूटर उपलब्ध कराए गए थे। रिंकू सिंह धनबाद के मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद चल रहा है। पूछताछ के लिए मिर्जापुर पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी थी। सोमवार को धनबाद पुलिस उसे लेकर मिर्जापुर आई। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस लाइन में प्रभारी एसपी संजय कुुमार वर्मा ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ उससे पूछताछ किया। प्रभारी एसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रिंकू सिंह ने प्रधान हत्याकांड में शूटर उपलब्ध कराने की बात स्वीकार करने के साथ ही अहरौरा के चुना दरी में नौ अगस्त 2014 में हुए तिहरा हत्याकांड में शामिल होने की बात भी स्वीकार किया। चुना दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के तीन शातिर बदमाश कल्लू पांडेय, सूरज सिंह, राजेश चौधरी की गैंगवार में रिंकू सिंह ने अपने साथियों के साथ गोली मारकर हत्या किया था। हत्याकांड के आरोपी अमजद प्रयागराज में एंकाउंटर में मारा गया है। रिंकू सिंह धनबाद जेल में बंद है और तीसरा आरोपी 50 हजार का इनामियां पिंटू सिंह फरार है। रिंकू सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने राजेश चौधरी के गोली मारी थी।