{"_id":"3549a8ecb91065ca7ae357400b4b6d9f","slug":"reww-police-invindhyachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल पहुंची रीवा की पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल पहुंची रीवा की पुलिस
ब्यूरो , अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीवा के मनगवां से एक व्यक्ति का बोलेरो से अपहरण कर दो दिनों तक विंध्याचल निवासी एक पंडा के घर रखने की जानकारी होने पर रीवा पुलिस मंगलवार को विंध्याचल पहुुंची और पंडा को हिरासत में लेकर लौट गई।
इलाहाबाद जनपद निवासी कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के रीवा जिला स्थित मनगवां गांव निवासी संजय त्रिपाठी का फिरौती के लिए दो फरवरी को अपहरण किया था। युवक का अपहरण करने के बाद तीन दिनोें तक इलाहाबाद में रखा था। इसके बाद उसे विंध्याचल निवासी एक पंडा के यहां ले आए। एक दिन तक वहां रखे रहे।
जब परिवार के लोगों ने पांच लाख रुपये की फिरौती अपहरणकर्ताओं को दे दी तो अपहर्ताओं ने सात फरवरी को संजय को गोपीगंज ले जाकर छोड़ दिया। घर पहुंचने पर जब संजय ने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस सक्रिय हो गई। रीवा पुलिस सोमवार को आरोपियों की तलाश में इलाहाबाद के कोरावं पहुंच कर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। इसके बाद बोलेरो चालक के यहां छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस विंध्याचल पहुंची और पंडा को भी हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन देर मंगलवार की देर शाम विंध्याचल थाने पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की।