फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Review of projects costing more than 50 lakhs

50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की हुई समीक्षा

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Review of projects costing more than 50 lakhs
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को मंडल स्तरीय बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के सड़क, सेतु, अमृत योजना, जल जीवन मिशन इत्यादि परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने लंबित परियोजनाओं पर भूमि विवाद की स्थिति में नौ नवंबर तक रिपोर्ट तैयार कर उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया। कहा कि लंबित परियोजनाओं में अड़चनों को दूर करने का काम जल्द से जल्द किया जाये, ताकि परियोजनाओं को ससमय पूर्ण किया जा सके। इस दौरान आयुक्त ने कोटाघाट सेतु निर्माण में जिन किसानों की भूमि का अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो पाया है, उसे जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं पर धन उपलब्ध है, उसे ससमय, गुणवक्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाय। इसी प्रकार आयुक्त ने निर्माण कायों के आंकलन के लिए जेडीसी को मंडलस्तरीय टीम गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर, मुख्य विकास अधिकारी, डीडीओं सोनभद्र, जेडीसी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed