{"_id":"68e2c8692aa0ee077c029330","slug":"relief-due-to-the-cessation-of-rain-water-is-being-released-from-two-gates-of-sirsi-dam-of-ahraura-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-141337-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बारिश थमने से राहत, अहरौरा का एक सिरसी बांध के दो गेट से छोड़ा जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बारिश थमने से राहत, अहरौरा का एक सिरसी बांध के दो गेट से छोड़ा जा रहा पानी
विज्ञापन
जमालपुर क्षेत्र में मार्ग पर बाढ़ के पानी के बीच से होकर गुजरते ग्रामीण और बच्चे।-संवाद।
मिर्जापुर। बारिश थमने के बाद दूसरे दिन रविवार को अहरौरा में एक और सिरसी में दो गेट से दोपहर बाद तक बांध का पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल विजय कुमार ने अहरौरा पहुंचकर बांध की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार हरिशंकर प्रसाद ने अधीक्षण अभियंता से बताया कि अहरौरा बांध के सात गेट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लखनियादरी होते हुए पहाड़ के ऊपर से बांध में अब भी पानी पहुंच रहा है। इससे एक गेट को खोलकर लगभग 400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
एक्सईएन ने बताया कि रविवार को जलस्तर 360.1 फीट पहुंच गया है। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि डैम का लेवल मेंटेन होते ही गेट तुरंत बंद कर दिए जाएं। उधर, सिरसी बांध से रविवार को तीन गेट खोलकर रविवार को 1200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सिरसी रामशंकर राजपूत ने बताया कि सोनभद्र की ओर से बांध में पानी आने का क्रम धीरे-धीरे कम हो रहा है। उन्होंने शाम तक गेट बंद करने की संभावना जताई है।
अहरौरा और सिरसी सहित अन्य क्षेत्रों में 24 घंटे से अधिक हुई वर्षा के कारण बांध में क्षमता से अधिक पानी भर गया था। इससे अहरौरा में आठ तथा सिरसी बांध के 11 गेट खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। शनिवार से बारिश थम गई। पहाड़ के ऊपर और सोनभद्र की ओर से बांध में पानी आने का सिलसिला धीरे-धीरे कम हो रहा है।