फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rehab returned from Pakistan jail after 11 years, again missing

11 वर्ष बाद पाकिस्तान की जेल से लौटा पुनवासी फिर हुआ लापता

Tue, 16 Feb 2021 08:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Rehab returned from Pakistan jail after 11 years, again missing
पटेहरा। 11 वर्षों के बाद पाकिस्तान की जेल से वतन लौटा पुनवासी सोमवार की दोपहर बहुती बसईटा से फिर लापता हो गया। शाम को घर पर न मिलने पर परिजनों ने आस-पास के गांव में खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला। पुनवासी के न मिलने पर परेशान उसकी बहन ने मंगलवार को लालगंज थाने पर फोन कर उसके लापता होने की जानकारी दी
विज्ञापन

। देहात कोतवाली के भरुहना निवासी पुनवासी 11 वर्ष पहले 2009 में भटककर पाकिस्तान चला गया था। दो वर्ष पूर्व पाकिस्तान की सरकार ने मानसिक रूप से कमजोर हो चुके पुनवासी द्वारा बताए गए अधूरे नाम पते की जानकारी भारत सरकार को भेजी। इसकी सूचना मिर्जापुर में आई। इसके बाद जिले के एलआईयू निरीक्षक इंद्र भूषण यादव ने दो वर्ष के अथक प्रयास के बाद किसी तरह से पुनवासी का पता खोजा। 17 नवंबर को पुनवासी को अटारी बार्डर पर बीएसएफ को सौंपा गया। अमर उजाला के अभियान के बाद पांच जनवरी को जिला प्रशासन की मदद से पुनवासी की बहन किरण और जीजा मुन्नू उसे लेकर मिर्जापुर आए। अमर उजाला की पहल पर लोगों ने उनकी मदद की। प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन दिया। पुनवासी अपनी बहन के घर बहुती बसइटा रह रहा था। सोमवार को बहन काम पर चली गई। बहनोई बकरी चराने चला गया। किरण के दोनों पुत्र मिर्जापुर काम के लिए चला गया। घर पर बहू अकेले थी। दोपहर में बहू कपड़ा धोने के लिए बगल के नल पर गयी थी। दोपहर बाद लगभग तीन बजे अचानक पुनवासी घर से निकला और लापता हो गया। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो पुनवासी के लापता होने की जानकारी मिली। पुनवासी के लापता होने पर बहन रोने लगी। सोमवार की रात बहन-बहनोई आस-पास के गांव में पुनवासी की तलाश किए पर कहीं पर उसका पता नहीं चला। मंगलवार को बहन ने लालगंज थाने पर फोन कर भाई के लापता होने की सूचना देकर मदद की गुहार लगाया। इस मामले में लालगंज पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed