फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Regional office of higher education will also be opened in Vindhyachal division

Mirzapur News: विंध्याचल मंडल में भी खुलेगा उच्च शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय

Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Regional office of higher education will also be opened in Vindhyachal division
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में उच्च शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। प्रदेश के 10 मंडलों सहित विंध्याचल मंडल को भी यह सौगात दी गई है। अभी तक 18 मंडलों में मात्र आठ मंडलों में ही उच्च शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय था। अब 10 नए कार्यालय खुलने से यह संख्या 18 हो जाएगी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा संवर्ग की मांग पर लंबे समय से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कामकाज को गति प्रदान करने के लिए यह मांग की जा रही थी। समय-समय पर जो भी शिक्षा मंत्री व अपर प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) रहे। उनसे संगठन की वार्ता होती रही है। अब जाकर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी मंडलों में उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे। अभी तक आठ मंडलों, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ , झांसी, बरेली, आगरा, मेरठ में ही क्षेत्रीय कार्यालय थे। 10 नए क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से उन मंडलों के महाविद्यालयों के शिक्षकों को अपने कार्य को सुगमता पूर्वक संपादित करने में काफी आसानी होगी। केबी कालेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. दीनानाथ सिंह, डॉ.जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. अंजू सिंह, प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय, प्रो. बीरेंद्र कुमार निर्मल, प्रो. नलिन कुमार मिश्र, प्रो. ओमप्रकाश चौधरी, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव आदि ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed