फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rare creature pangolin found in Lalganj

लालगंज में मिला दुर्लभ जीव पेंगोलिन

Sat, 01 Oct 2022 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Rare creature pangolin found in Lalganj
लालगंज। क्षेत्र के तिलांव गांव में शनिवार को एक दुर्लभ जीव पेंगोलिन मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्लभ जीव पेंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आता है। इसकी सुरक्षा की व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन

विकासखंड लालगंज के तिलांव गांव निवासी मोती के घर के चूल्हे (रसोई )में एक अजीब जीव देखकर महिलाएं भयभीत होकर शोर मचाईं। गृहस्वामी मोती रसोई में गए तो देखा कि एक जीव सिकुड़ कर चूल्हे में बैठा था। पास-पड़ोस के लोग भी जीव देखने पहुंच गए।ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालगंज रेंजर केके सिंह को दी तो उन्होंने बताया कि यह पटेहरा रेंज में पड़ता है। इसके बाद ग्रामीणों ने पटेहरा रेंजर मौर्य को जानकारी दी। उन्होंने फारेस्टर राजकुमार के नेतृत्व में एक टीम जीव को पकड़ने के लिए भेज दी। इस संबंध में रेंजर का कहना है कि यह अपवाद स्वरूप में मिलता है। पैंगोलिन जीव अब दुर्लभ हो चुका है। यह बहुत शर्मिला जीव होता है जो लोगों को देखकर सिकुड़ कर बैठ जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि पैंगोलिन बहुत दर्लभ जीव जो बेहद महंगा बिकता है। इससे कैंसर और शक्तिवर्धक दवाएं बनती हैं। खासकर विदेशों में इसकी बहुत मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed