फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ram Preet seen false ray of mind in the world

जगत में झूठी देखी प्रीत रे मन राम से

Wed, 16 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर Updated Wed, 16 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ram Preet seen false ray of mind in the world
 नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा में गुरुतेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर बुधवार को शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में सोमवार से चल रहे श्री अखंड साहिब के पाठ का समापन बुधवार को हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम  के तहत गुुरुद्वारे में हुजूरी रागी जत्थे ने अपने मधुर शबद-कीर्तन से सबको निहाल कर दिया। इस अवसर अटूट लंगर का आयोजन किया गया।

नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा में गुरुतेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारे के हुजूरी रागी जत्था ज्ञानी अजमेर सिंह ने अपने जत्थे साथ जगत में झूठी देखी प्रीत रे मन राम से कर प्रीत..प्रस्तुत कर सबको निहाल कर दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्त्री संगतों ने भी कीर्तन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीगुरुसिंह सभा के अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुओं की शिक्षा बड़ी सारगर्भित है। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने जीवन की हर समस्याओं का समाधान अपने ज्ञान और अनुभव से सुलझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए गुरुग्रंथ साहिब में संकलित किया गया है ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इस ज्ञान से लाभान्वित होते रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभा के सचिव सुरजीत सिंह मोंगा ने गुरुजी के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरुजी शहीद हुए।


कार्यक्रम की समाप्ति पर अरदास व लंगर का वितरण किया गया। इस दौरान अमरीक सिंह, करमजीत मिसंव् सरना, जसबीर सिंह मोंगा, अवनीत सिंह, दलजीत सिंह, दलीप सिंह, इंदरप्रीत सिंह, जसवंत, चंद्रमोहन वासन, राज सिंह, जसवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, धरमपाल, हरदयाल सिंह, जसप्रीत सिंह, रघुवीर सिंह, बलबीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed