{"_id":"6691acabc97d3b6b02008944","slug":"raised-issues-of-drainage-and-toilets-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-118972-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जल निकासी और शौचालय के मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जल निकासी और शौचालय के मुद्दे उठाए
विज्ञापन
मिर्जापुर। विभिन्न विकास खंड की दो-दो ग्राम सभाओं में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने जल निकासी और आवास, शौचालय, पेंशन तथा पीएम सम्मान निधि का मुद्दा उठाया। हालांकि बारिश के चलते फरियादियों के न पहुंचने से ज्यादातर ग्राम पंचायतों में सिर्फ कोरम पूरा किया गया।
पहाड़ी विकास खंड के कनौरा व बेलवन, मझवां में रामचंदरपुर व मटियारी, सिटी विकास खंड के पडरा हनुमान व वीरपुर, कोन में मझिगवां व भटेवरा में आयोजन हुआ। इसी प्रकार छानबे विकास खंड के बसेवरा कलां व नगवासी, लालगंज के पतुलकी व धसड़ा, हलिया के गलरा व गडबडा गोकुल में आयोजन हुआ। पटेहराकला के हर्दीमिश्र व पियूरी में, राजगद के कुड़ी व दरबान में, नरायनपुर के प्रतापपुर व काशीपुर के साथ ही सीखड के छित्तकपुर व शिल्पी तथा जमालपुर के भाईपुर खुर्द व बड़भुईली में ग्राम चौपाल लगाई गई। इसमें ग्रामीणों ने जल निकासी और आवास, शौचालय, पेंशन तथा पीएम सम्मान निधि का मुद्दा उठाया।
केस-एक
जलभराव से निजात दिलाने की मांग
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के पड़रा हनुमान में एक फैक्ट्री तक मार्ग पर जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल में अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया। समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। गांव निवासी लालजी, मंगरु, हरि, गेना देवी, माधुरी व जड़ावती आदि का कहना है कि बिग्गड़ के घर के आगे से भग्गू के घर तक जलभराव व कीचड़ के कारण गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक फैक्ट्री के पास जलनिकासी के लिए बने पुलिया को बंद कर दिया गया है। इससे समस्या हो रही है। एडीओ आईएसबी इंद्रजीत कुमार सिंह ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल में ग्राम प्रधान विजय कुमार भारती, पंचायत सहायक, ग्राम रोजगा सेवक मौजूद रहे। वीरपुर में चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की व्यथा सुनी। इस दौरान ग्राम प्रधान पुष्पलता बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
-- -
केस- दो
नल की टोटी बनी शो पीस, पानी देने की मांग
जिगना। विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत नगवासी व बसेवराकला में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की अधिकतर बस्तियों में नल की टोटी शो पीस बनी हुई है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के चलते पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। नगवासी में समला, कंचन, भानुमती आदि महिलाओं ने आवास, पार्वती, सुमारी आदि ने शौचालय तथा पंकज, रेखा सहित अन्य ने आवास की मांग की। प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह ने ग्रामीणों के समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल में अखिलेंद्रराज सिंह, अपेक्षा यादव, जीत नारायण शुक्ल, राममणि शुक्ल आदि रहे।
-- -
केस- तीन
फार्मर रजिस्ट्री के बारे में चौपाल में दी किसानों को जानकारी
ड्रमंडगंज। हलिया विकास खंड के गलरा और गड़बड़ा गोकुल ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याएं उठाई। गलरा पंचायत भवन बीडीओ डॉ राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की फरियाद सुनी गई।
एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया ने कृषि योजनाओं तथा फार्मर रजिस्ट्री के बारे में किसानों को जानकारी दी। शिव लाल ने बस्ती में इंटर लॉकिंग बनवाने, बलिराम व राम बालक ने गांव के नाले पर पुलिया निर्माण की मांग की। दलित बस्ती में जल निकासी के लिए हिंछलाल और खजांची ने पक्की नाली का निर्माण करवाए जाने की मांग की। बीडीओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गड़बड़ा गोकुल गांव में एडीओ एसटी मनोहरलाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पानकली, अरूण मिश्र सचिव राजेंद्र प्रसाद, कौशल गिरि आदि मौजूद रहे।