फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rain water has been stagnant in the pot at Pakka Ghat for 15 days, devotees are troubled by the foul smell

Mirzapur News: पक्का घाट पर गमले में 15 दिन से जमा बारिश का पानी, दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान

Thu, 04 Sep 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rain water has been stagnant in the pot at Pakka Ghat for 15 days, devotees are troubled by the foul smell
पक्का घाट के रास्ते में बना गमले में जमा गंदा पानी , संवाद
मिर्जापुर। विंध्याचल में नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गली चौराहा व मंदिर परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। वहीं, पक्का घाट के आसपास गमले में बारिश का पानी जमा है। इस कारण क्षेत्र में बदबू आ रही है। वहीं, जमे हुए पानी से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पानी पिछले 15 दिनों से जमा है। सफाईकर्मी आते जरूर हैं लेकिन खानापूर्ति करके चले जाते हैं। वहीं, अन्य घाटों पर चारों तरफ गंदगी फैली है। मुख्य घाट के अलावा अन्य घाटों पर लगी लाइटें खराब हो गई हैं। शाम ढलते ही घाटों पर अंधेरा छा जाता है। रात के समय गंगा स्नान करना खतरे से खाली नहीं है। इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन


घाटों पर लगाई जाएंगी अस्थायी लाइटें
नवरात्र मेले से पहले पूरे विंध्यक्षेत्र में अस्थायी लाइटें लगाई जाएंगी। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य घाट के साथ-साथ अन्य घाटों पर भी प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। नगर पालिका की टीम ने इसके लिए सर्वे कर लिया है। जल्द ही टीमें अस्थायी लाइटें लगाना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सफाई कराई जा रही है। नवरात्र मेले तक पूरे विंध्यक्षेत्र में सफाई करा दी जाएगी। - जी लाल, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed