फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rail overhead bridge under construction will soon be dedicated to the public

जल्द ही जनता को समर्पित होगा निर्माणाधीन रेल उपरिगामी सेतु

Thu, 10 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rail overhead bridge under construction will soon be dedicated to the public
लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में रेलवे/डीएफसीसी रूट की परियोजना के लंबित प्रकरणों एवं निर्माणाधीन/प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतुओं की प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस समीक्षा बैठक में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह की अध्यक्षता में अधिकारी इस वीसी में शामिल हुए। जिले में डीडीयू-इलाहाबाद सेक्शन के समपार संख्या 10ए पर 2 लेन उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए 7730.91 वर्ग किलोमीटर भूमि की रजिस्ट्री कराई जा चुकी हैं। शेष 1060.25 वर्ग किलोमीटर रजिस्ट्री जून 2021 में होगी। एडीएम ने बताया कि सेतु पर निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं। दूसरे प्रोजेक्ट के क्रम में मिर्जापुर में रेलवे के डीएफसीसी मार्ग पर प्रयागराज-पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर रेल सेक्शन के गया पुरा वार्ड के समपार संख्या-12बी पर 2 लेन उपरिगामी सेतु निर्माण की परिकल्पना प्राप्त होते ही जून-2021 के अंतिम सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद, आरएस उपाध्याय, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण इकाई, डा. पंकज कुमार जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed