{"_id":"6a3c2f7297e66d7c740f731c","slug":"questions-raised-on-the-transparency-of-donation-counting-calling-the-process-unconstitutional-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-156002-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दान की गिनती की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, प्रक्रिया को बताया असांविधानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दान की गिनती की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, प्रक्रिया को बताया असांविधानिक
विज्ञापन
मुख्याजल पर राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता,
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने विंध्यवासिनी मंदिर के दान पात्र की गिनती की व्यवस्था पर सवाल उठाए और उसे असांविधानिक बताया।
इसके साथ ही राम मंदिर के दान चढ़ावे एवं घोटाले का मामला उठाया। वक्ताओं ने कहा कि हर दो वर्ष में होने वाला चुनाव आज नौ वर्ष बीतने के बाद भी नहीं कराया गया है। इसी के साथ ही अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए गये दान (चंदे) में भारी घोटाले का आरोप लगाया। मांग की कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राजन पाठक ने ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि विंध्यवासिनी मंदिर में आज नौ साल से चुनाव नहीं कराया जा रहा है। जबकि प्रावधान है कि प्रत्येक दो साल में चुनाव होना चाहिए। आगे कहा कि दान पात्र के गिनती के लिए आवश्यक है कि दो वर्ष में चुनाव होना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि नौ वर्ष से दान पात्र से निकलने वाला धन प्रशासनिक सदस्यों के बीच ही निकाला जाता है जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक है।
उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर के नाम पर आए चंदे और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर कई सवाल उठे हैं।
उन्होंने सरकार से पूरे प्रकरण की जांच कराने और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की। इस अवसर पर लखनऊ में हुए कोचिंग हादसे पर भी दुख जताया गया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अर्चना चौबे, विवेक सिंह, स्वरूप सिंह, राकेश दत्त त्रिपाठी आदि रहे।