फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Put pipeline on road

जंगी रोड पर पाइप लाइन डालें

Tue, 23 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Put pipeline on road
मिर्जापुर। नगर से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सोमवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी कि किल्लत न हो इसके लिए जंगीरोड पर पाइप लाइन डालने की जरूरत है। इस पर मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को पाइप लाइन डालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विन्ध्य विकास प्राधिकरण के नामित सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडलायुक्त से मुलाकात कर नगर के आठ चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिये पत्रक सौंपा। जिसमे नगर के दूधनाथ तिराहा, त्रिमोहानी चौराहा, रमईपट्टी चौराहा, बरौंधा कचार चौराहा, गिरधर का चौराहा, संकटमोचन तिराहा, गुडहट्टी चौराहा, नारघाट चौराहा शामिल है। सदस्यों का कहना था कि विंध्य विकास प्राधिकरण के पास जो धनराशि है उसका उपयोग नगर के सौंदर्यीकरण के लिए करना चाहिए। पालिकाध्यक्ष ने इसके साथ ही मंडलायुक्त से सबरी चौराहे से पुतली घर तक क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने के साथ ही जंगी रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा बनाये गए हाईवे के कारण वहां हो रहे पानी की किल्लत के बारे में भी मंडलायुक्त को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया। नपाध्यक्ष ने रतनगंज स्थित खाली पड़ी भूमि पर एक बड़ा सामुदायिक भवन/मैरिज हाल बनवाने के लिये पत्रक सौंपा। पालिकाध्यक्ष की मांग पर मंडलायुक्त ने तत्काल सदर मजिस्ट्रेट से फ़ोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। जंगी रोड पानी की समस्या को देखते हुए मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता से बात कर पानी की पाइप लाइन डालने के लिये भी आदेशित किया। इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, ताबीर शौकत, राजेश सोनकर, मोहम्मद जावेद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed