फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pure water from tap will reach every household in all villages by 2024: Swatantra Dev

2024 तक सभी गांवों में हर घर पहुंचेगा नल से शुद्ध पानी: स्वतंत्र देव

Tue, 26 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pure water from tap will reach every household in all villages by 2024: Swatantra Dev
प्रदेश के जलशक्ति, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नरायनपुर स्थित लिफ्ट पंप कैनाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है। उनका सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ गांवों में जून एवं कुछ गांवों में 2023 हर घर नल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही 2024 तक मिर्जापुर के सभी गांवों के घरों में नल द्वारा शुद्ध पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की योजना है कि टेल के अंतिम छोर पर बसे किसानों के खेत को भरपूर पानी मिले। उन्होंने कहा कि गेहूं पहले बाहर से आता था, लेकिन प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में बाहर से गेहूं नहीं आ रहा है। प्रदेश का किसान स्वयं भरपूर गेहूं पैदा कर रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी खेतों को सिंचित करना मोदी और योगी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। जल का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके पूर्व किसान नेता हरिशंकर सिंह ने सिंचाई को लेकर क्षेत्र की समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जल शक्ति मंत्री ने चुनार विधायक अनुराग सिंह व पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह के साथ पंप कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान आलोक सिंह, सुमित जायसवाल, संजय सिंह, मनोज मिश्रा, बाबा बिंदेश ओझा, मिथिलेश पाठक, अमित गुप्ता, बीके सिंह, प्रमोद गुप्ता, एके सिंह, प्रदीप झा, एसके सोनकर, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed