फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Public representatives said development has been prioritized by the government.

Mirzapur News: जनप्रतिनिधि बोले- सरकार में विकास को मिली प्राथमिकता

Tue, 22 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Public representatives said development has been prioritized by the government.
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में लाभा​र्थियों को चेक प्रदान करते जनप्रतिनि​धिगण, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। पथरहिया के विकास भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गांव से लेकर देश तक विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी है। शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य और छानबे विधायक रिंकी कोल ने किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जयंती के उपलक्ष्य में पात्र लाभार्थियों को विधायकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र एवं स्मार्टफोन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के चयनित लाभार्थियों को किट और दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल बांटी। इसके साथ ही शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सेवा, सुशासन और अंत्योदय की सच्ची भावना है।
मड़िहान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किए गए कार्यों की चर्चा की। अतिथियों ने परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

इस मौके पर डीएम पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित तमाम लाभार्थी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed