फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Public meeting venue changed after preparations; Chief Minister to stay in the district for 2 hours and 15 minutes.

Mirzapur News: तैयारी के बाद बदला जनसभा स्थल, जिले में 2 घंटे 15 मिनट रहेंगे मुख्यमंत्री

Thu, 15 Oct 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Public meeting venue changed after preparations; Chief Minister to stay in the district for 2 hours and 15 minutes.
मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए जिले के प्रभारी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गो
चंदुईपुर की जगह कालीखोह मोड़ पर होगी जनसभा, देर रात तक होती रही तैयारियां
विज्ञापन

विंध्याचल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर में आएंगे। चंदुईपुर में जर्मन हैंगर लगाने सहित अन्य तैयारियों के बाद बुधवार को सीएम का कार्यक्रम स्थल अचानक बदल दिया गया। अब उनका कार्यक्रम कालीखोह में होगा।
प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए देर रात तक प्रशासनिक तैयारियां होती रहीं। प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री जिले में दो घंटे 15 मिनट रहेंगे। उनका आगमन सुबह 10:40 बजे और प्रस्थान दोपहर 12:55 बजे प्रस्तावित है। नवरात्र की पंचमी तिथि पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री कालीखोह मोड़ पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह विंध्याचल में बन रहे घाटों का निरीक्षण करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मोतीझील मार्ग पर नया हेलिपैड बनाया जा रहा है। साथ ही पहुंच मार्गों पर गिट्टी और मिट्टी डालकर देर शाम तक सड़क तैयार किया जाता रहा।
विज्ञापन

मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे स्थित कालीखोह मोड़ पर प्रस्तावित जनसभा स्थल को तैयार करने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से जमीन का समतलीकरण कराया जा रहा है। यहां जर्मन हैंगर लगाने की तैयारियां भी शुरू हो गई है। पुलिस प्रशासन ने कालीखोह मोड़ पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। दोनों प्रमुख स्थलों पर निर्माण और व्यवस्था संबंधी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 15 अक्तूबर को सुबह 10:40 बजे मोतीझील स्थित हेलिपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे सुबह 10:50 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के बाद सुबह 11:35 बजे कालीखोह स्थित सभास्थल पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:35 बजे सभास्थल से रवाना होकर 12:50 बजे हेलिपैड से पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 12:55 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।

जर्मन हैंगर लगने के बाद बदला कार्यक्रम स्थल
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले सिटी ब्लाॅक के चंदईपुर में प्रस्तावित था। मंगलवार को वहां दिनभर तैयारियां की गईं। जर्मन हैंगर लगाया गया और जेसीबी से भूमि समतल की गई। इसके बाद अन्य कार्य भी चल रहे थे, लेकिन कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया। जर्मन हैंगर को वहां से हटाकर कालीखोह स्थानांतरित कर दिया गया। बुधवार को कालीखोह में भी दिनभर काम चलता रहा। जिले के अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण करते रहे।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया तैयारियों का जायजा
फोटो-62
भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जनसभा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मंच, जनसभा में आने वाले लोगों के बैठने, सुरक्षा, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित तैयारियों की जानकारी ली गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, हेमंत त्रिपाठी, गौरव उमर, इंद्र कुमार सिंह और सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed