फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Public grievance meetings were held across 24 Gram Panchayats; villagers who arrived with complaints faced disappointment.

Mirzapur News: 24 ग्राम पंचायतों में लगी चौपाल, शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीणों को हुई निराशा

Sat, 05 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Public grievance meetings were held across 24 Gram Panchayats; villagers who arrived with complaints faced disappointment.
शहरनामा की फोटो----छानबे बीजरकला में आयोजित चौपाल में अ​धिकारियों को अपनी फरियाद सुनाते ग्रामीण
24 ग्राम पंचायतों में लगी चौपाल, बिजली-राजस्व की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीणों को हुई निराशा
विज्ञापन

-हर घर नल योजना और कटान का मुद्दा भी उठा
मिर्जापुर। जिले के 12 ब्लॉकों की 24 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगी। नामित नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, लेकिन कई स्थानों पर राजस्व और बिजली समेत अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका।
सिटी क्षेत्र के नेवडीहा और गुरसंडी गांवों में आयोजित चौपाल में बिजली और राजस्व विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। इन विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आए ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने शौचालय, आवास, राशन और पेंशन से संबंधित समस्याएं भी रखीं। मौजूद अधिकारियों ने अन्य शिकायतों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिगना, छानबे ब्लॉक की बीजरकला और बबुरा ग्राम पंचायतों में भी चौपाल लगी। बीजरकला में ग्रामीणों ने हर घर नल योजना के तहत पानी न मिलने और गंगा कटान का मुद्दा उठाया। मुस्लिम बस्ती की महिलाओं ने बताया कि गंगा की कटान से कब्रिस्तान की जमीन लगातार कम हो रही है। कुछ मकान भी कटान के करीब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ रामपाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम प्रशासक रविशंकर यादव ने गांव में हुए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी दी। बीडीओ रामपाल और सचिव अभिषेक पराशर ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ लेने की अपील की। बबुरा में ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत यादव और प्रशासक आनंद मोहन सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed