फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Provide information about infectious diseases immediately

संक्रामक बीमारियों की तत्काल उपलब्ध कराएं सूचना

Fri, 22 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Provide information about infectious diseases immediately
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यालय में बृहस्पतिवार को आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को आगाह किया कि गांवों में बरसात से संबंधित बीमारियां फैलने की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तत्काल उपलब्ध कराएं। यह जिम्मेदारी एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं की है कि वे गांव में अगर संक्रामक बीमारी फैलती है तो तत्काल उसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराएं। ताकि मरीज के लिए जरूरी उपचार की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि लोगों को स्वच्छ जल का उपयोग करने के लिए जागरूक करें। ताकि जल जनित बीमारियों से बचाव हो सके। बरसात के मौसम में जल जनित बीमारियां अधिक होती हैं। अधीक्षक ने विभिन्न बीमारियों से बचाव व उपचार के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा व एएनएम से कहा कि बारिश के मौसम विभिन्न प्रकार की तात्कालिक बीमारी पैदा होती हैं। ऐसी बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा सुविधा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे तैयार है। इसलिए गांवों में संक्रामक बीमारी फैलने की तत्काल सूचना स्वास्थ्य केंद्र में दें। बैठक में डॉ. मनिंदर सिंह, डॉ पंकज, मीना पांडेय, कल्पना सिंह, बिंदुमती, आशा, सुमन, पूजा, अशोक, अभिषेक त्रिपाठी, अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed