फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Provide employment to migrant workers under MNREGA

मनरेगा के तहत आने वाले प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराएं

Sat, 30 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Provide employment to migrant workers under MNREGA
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिला योजना अंतर्गत एवं मनरेगा डबटेल के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की जिलाधिकारी ने बैठक ली। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला में ग्राउण्ड वाटर रिचार्जिंग चेकडैम के निर्माण एवं मरम्मत के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में नये चेकडैम के निर्माण एवं पुराने चेकडैमों व बंधियों के निर्माण के संबंध में सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चेकडैम निर्माण का प्रस्ताव संबंधित विभाग अधिकतम तीन दिन के अंदर हार्ड एवं साफ्ट कापी में उपलब्ध करायें ताकि शासन को अवगत कराया जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में कुल 182 चेकडैम पहले से हैं। जिनमें से कई का मरम्मत कार्य कराया जाना है। इसके अलावा जनपद में 23 नये चेकडैम के निर्माण हेतु सूची समन्वय समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। कहा कि जिला स्तरीय समन्वय समिति की सहमति के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी। नये निर्मित चेकडैम जिला योजना एवं मनरेगा डबटेल के तहत कार्य कराने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग जिसे मनरेगा से कार्य कराया जाना है वह भी अपनी सूची तीन दिवस के अंदर उपलब्ध करा दें ताकि शासन को सूची भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी/कार्यदायी संस्थायें मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ कराएं तथा प्रवासी श्रमिकों को अधिक से अधिक कार्य देकर रोजगार मुहैया कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत कायऱ कराये जाने की कार्य योजना तैयार रखे ताकि क्वारंटीन से बाहर आते ही श्रमिकों को काम दिया जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक प्रभागीय वनाधिकारी व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed