फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest outside SP office

एसपी कार्यालय के बाहर धरना

Wed, 05 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Protest outside SP office
लालगंज थाने में दो युवकों की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को ब्राह्मण और सवर्ण समाज के लोगों ने पुलिस की बर्बर पिटाई किए जाने, फर्जी मुकदमे में जेल भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान पहले सीओ सिटी प्रभात राय फिर एएसपी सिटी संजय वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने वार्ता कर मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, पर लोग नहीं माने और बेमियादी धरना पर बैठ गए। हालांकि शाम को पांच बजे दोबारा आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि मिर्जापुर पुलिस-प्रशासन ब्राह्मणों पर सत्ता के दबाव में लगातार उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। थाना लालगंज के रामपुर अतरी के प्रकरण पर बर्बर यातना देने वाला थानाध्यक्ष लालगंज निलंबित किया जाए। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने कहा कि रामपुर अतरी में जाति विशेष को संरक्षण देने में ब्राह्मणों को अमानवीय व बर्बर तरीके से यातनाएं लालगंज थानाध्यक्ष के द्वारा दी गयी। बिना थानाध्यक्ष लालगंज के निलंबन के यह आंदोलन वापस नहीं होगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमिताभ पांडेय ने कहा की उत्तर प्रदेश में लगातार ब्राह्मण समाज को केंद्र बनाकर पुलिस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में सतीश मिश्रा, अंकित दूबे, प्रतीक पाण्डेय, दीपाकर मिश्रा, मनीष दूबे, दीपक दूबे, छोटेलाल तिवारी, दिलीप सिंह गहरवार, रवि दूबे, जय प्रकाश पाण्डेय, अतुल तिवारी, विधी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed