Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five lakh devotees from various states paid their respects at Bechubir Dham.

Mirzapur News: बेचूबीर धाम में कई राज्यों से आए पांच लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Fri, 20 Nov 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five lakh devotees from various states paid their respects at Bechubir Dham.
बेचूबीर बाबा के दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतिक्षा में बैठे श्रद्धालु।- सोशल मीडिया।
अहरौरा। बरही गांव स्थित बेचूबीर बाबा धाम में लगने वाले तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से बाबा की चौरी और आसपास के क्षेत्र में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालु एकादशी की भोर में मनरी बजने और प्रसाद पाने के इंतजार में खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं।
अहरौरा से करीब 14 किलोमीटर दूर बरही गांव में तीन सौ वर्षों से यह मेला लगता आ रहा है। पूर्वांचल समेत दूसरे राज्यों से श्रद्धालु संतान प्राप्ति और भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति की कामना लेकर पहुंच रहे हैं। भक्सी और पटपड़ नदियों में स्नान के बाद श्रद्धालु माला, फूल, अगरबत्ती और चुनरी लेकर बाबा की चौरी पर मत्था टेक रहे हैं।
विज्ञापन

चौरी के सामने सैकड़ों महिला-पुरुष हाथों में फूल और अगरबत्ती लेकर खेलते और हबुआते नजर आए। मान्यता है कि यहां आने से प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। संतान की कामना लेकर महिलाएं गोद भरने की मन्नत मांगती हैं। चौरी से करीब 500 मीटर दूर स्थित बरहिया माई के स्थान पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेचूबीर बाबा धाम के व्यवस्थापक रोशन लाल यादव ने बताया कि मेले में करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे।
पुजारी दल सिंगार यादव के अनुसार, बरहिया माई को बेचूबीर बाबा की पत्नी माना जाता है। श्रद्धालु यहां साड़ी, नारियल, चुनरी और फूल चढ़ाकर मन्नत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed