Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Indiras decisions enhanced the nations prestige

इंदिरा के फैसलों से बढ़ा देश का सम्मान : भगवती प्रसाद

Fri, 20 Nov 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Indiras decisions enhanced the nations prestige
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, सोशल मीडिया - फोटो : 1
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पक्की सराय स्थित इंदिरा गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश की प्रगति के प्रति उनके प्रयासों की चर्चा की।
अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और भारत को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के संकल्प को समर्पित रहा।
विज्ञापन

बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को प्रोत्साहन और 1971 के युद्ध में भारत की विजय में उनके साहसिक एवं निर्णायक नेतृत्व ने वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा, सामरिक शक्ति और स्वाभिमान को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। शशि भूषण दुबे और जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी निर्भीक नेतृत्व, दूरदर्शी फैसलों और देश की प्रगति के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं।
इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय दुबे, रमेश चंद प्रजापति पप्पू, इश्तियाक अंसारी, मझवां ब्लॉक अध्यक्ष कुंज बिहारी उपाध्याय, डॉ. दिनेश चौधरी और राजेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में भी पक्की सराय स्थित पार्क में श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि भाईचारे, बंधुत्व और जनकल्याण की भावना से ही देश का विकास संभव है। इस दौरान राजधर दुबे, गणेश दत्त पांडेय, स्वरूप सिंह कसेरा, मानस मोहले और विवेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed