फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Proposal sent for super specialty, seven and a half acres of land will be acquired

Mirzapur News: सुपर स्पेशलिटी के लिए भेजा प्रस्ताव, साढ़े सात एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

Sat, 28 Mar 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for super specialty, seven and a half acres of land will be acquired
मेडिकल कालेज के पास कृ​षि विभाग की खाली पड़ी जमीन। स्रोत- संवाद - फोटो : 1
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज परिसर के बगल में खाली पड़ी कृषि विभाग की साढ़े सात एकड़ जमीन पर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां अस्पताल के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यहां न्यूरो, कार्डियो और अन्य गंभीर रोगों के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेडिकल काॅलेज बनने के साथ ही सुविधाएं भी बढ़ रही हैं, लेकिन अब भी विशेष रोगों की इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गंभीर रोगाें के इलाज के लिए मरीजों का बाहर जाना पड़ता है। गंभीर रोगों के इलाज के लिए सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की जरूरत है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. संजीव सिंह ने काॅलेज के पास बगल में खाली पड़ी कृषि विभाग की जमीन को अधिगृहीत कर वहां सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्राचार्य डाॅ. संजीव सिंह ने बताया कि जमीन अधिग्रहण होने के बाद सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनेगा। इसमें काॅर्डियोलाजी, न्यूरोलाजी, यूरोलाजी, गैस्ट्रोलाजी आदि की विशेष सुविधा रहेगी। सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनने के बाद मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी सहूलियत होगी। उनके लिए हास्टल आदि का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed