{"_id":"5ede6e948ebc3e90ac766935","slug":"promote-room-service-instead-of-dining-mirzapur-news-vns5290185145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायनिंग के स्थान पर रूम सर्विस को बढ़ावां दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायनिंग के स्थान पर रूम सर्विस को बढ़ावां दें
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने होटल व्यवसायियों के साथ बैठक कर कोविड- 19 के तहत सुरक्षा प्रबंधों के बारे में सतर्क किया।
डीएम ने कहा कि सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए और प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर व इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था की जाए। जिन लोगों में कोई लक्षण नहीं हो केवल उन्हें ही होटल में प्रवेश की अनुमति होगी। सभी को फेस कवर अथवा मास्क लगाना अनिवार्य है। प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ न हो। सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग होनी चाहिए। साथ ही वृद्ध एवं गर्भवती व ऐसे लोग जो चिकित्सक के संपर्क में हो ऐसे कर्मचारियों को फ्रंट लाइन की ड्यूटी पर न लगाए। आर्डर के समय प्रत्येक बार ग्राहक के टेबल को सैनिटाइज किया जाए। किचन एरिया की भी नियमित अंतराल पर सैनिटाइजिंग की जाए। सभी माल अथवा होटल में संपर्क विहीन प्रक्रिया जैसे डिजिटल पेमेंट आदि अपनाया जाए। अतिथियों के सामान को उनके कमरों में भेजने के पूर्व कीटाणु रहित कराना अनिवार्य होगा। होटल को स्टाफ के साथ अतिथियों को भी उचित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने होंगे। होम डिलीवरी के पूर्व डिलीवरी स्टाफ की होटल के अधिकारी द्वारा थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। साथ ही डिस्पोजेबल मीनू का प्रयोग किया जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार, होटल ऐसोसिएशन के चंद्रांशु गोयल व मोहम्मद रजी आदि थे।