{"_id":"63486ac71135dc46826cf193","slug":"private-company-employee-killed-for-money-mirzapur-news-vns6789127121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लिए हुई निजी कंपनी के कर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लिए हुई निजी कंपनी के कर्मी की हत्या
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा गांव की नहर में हत्या कर फेंके मिले एक निजी कंपनी के कर्मचारी के शव के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने कर्मचारी के बैग में रखे 25 हजार रुपये के लिए उसकी हत्या की थी। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी अमितेश सिंह (27) पुत्र राकेश सिंह झारखंड के धनबाद जिले के बोकारो में पिता के साथ रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे। वे नवरात्र की अष्टमी पर घर आए थे। बीते पांच अक्तूबर की रात वे विंध्याचल से ट्रेन पर सवार बोकारो के लिए रवाना हुए। इसके बाद वे मिर्जापुर स्टेशन पर उतर गए। वहां से घर जाने के लिए उन्होंने फोन किया। उन्हें घर से लेनेे कोई नहीं आया तो वे ऑटो में सवार होकर घर के लिए निकल गए। सुबह उनका शव नहर में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी थी। छानबीन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सबूत जुटाया। बृहस्पतिवार को सुबह थानाध्यक्ष विंध्याचल अतुल कुमार राय ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों अमित विक्रम सिंह उर्फ गोलू निवासी अकोढ़ी व निहाल पांडेय निवासी जेवनिया थाना मेजा जिला प्रयागराज को देवरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक बैग में अमितेश का कपड़ा, पैन व आधार कार्ड, 8000 रुपये, बाइक तथा कार बरामद की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अमित विक्रम के अमितेश पट्टीदार थे। उन्होंने रात में मिर्जापुर स्टेशन से घर वालों को फोन किया, परंतु उन्हें लेने कोई नहीं आया। इसके बाद वे ऑटो से अष्टभुजा स्टैंड पहुंचे। वहां अमितेश को पट्टीदार अमित विक्रम मिला। अमित अपने साथी निहाल के साथ बाइक पर अमितेश को बैठाकर उनके घर ले जा रहे थे। रास्ते में बघौरा के पास किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद दोनों ने अमितेश को जमीन पर पटक कर गमछा से गला दबा कर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। इसके बाद अमितेश का सामान और रुपये लेकर चले गए। दोनों के पास से अमितेश का सामान और कुछ नकद रुपये बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि अमित 10 दिन पहले ही जेल से छूटा है। उसके और निहाल पांडेय के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि अमित ने वर्ष 2021 में एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में 10 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। निहाल पांडेय पर प्रयागराज के मेजा में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।