फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Principal , members reserve position continues

प्रधान, सदस्य पद के लिए आरक्षण जारी

Sun, 27 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 27 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Principal , members reserve position continues
त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2015 हेतु प्रधान और सदस्य पद के लिए आरक्षण शनिवार को जारी हो गया। जिले में प्रधान के 809 और सदस्य के 10471 पदों के लिए चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर प्रधान और सदस्य पद की आरक्षण सूची देखने के लिए बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उमड़ पड़े थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने शनिवार को आरक्षण सूची जारी किया है। नई आरक्षण व्यवस्था से कई प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे तो कई प्रत्याशियों के मंसूबों पर सूची ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची का लोगों द्वारा बेसब्री से इंतजार  किया जा रहा था। आरक्षण सूची जारी होने के बाद डीपीआरओ कार्यालय परिसर में  सूूची चस्पा कर दी गई है।

 शनिवार को सूची लगते ही  संभावित प्रत्याशियों का हुजूम डीपीआरओ कार्यालय पर उमड़ पड़ा। प्रधान और  सदस्य सूची जारी होने के बाद कई संभावित प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे तो वहीं कई संभावित प्रत्याशियों को निराशा हुई।

जिले में 809 ग्राम पंचायतों के लिए जारी सूूची में एसटी महिला सात, एसटी दस, एससी महिला 64, एससी 115, ओबीसी महिला 76 और ओबीसी के लिए 139 सीटें आरक्षित की गई है।

वहीं 127 सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि शेष 271 सीटें अनारक्षित  हैं। इसी प्रकार जिले में 10471 सदस्यों के लिए भी आरक्षण सूची डीपीआरओ ने जारी किया ।

सदस्यों के लिए जारी आरक्षण सूची में एसटी महिला 75, एससी 20, एससी महिला 1269, एससी 1691, ओबीसी महिला में 1004 और ओबीसी वर्ग के लिए 1298 सीटें आरक्षित की गई हैं।

 1355 सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं 3759 सीटों को अनारक्षित रखा गया है। डीपीआरओ ने बताया कि जारी आरक्षण सूची पर आपत्ति 26 सितंबर से लेकर एक अक्तूबर तक किया जा सकता  है।


कार्यालय में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कमेटी के द्वारा चार और पांच अक्तूबर को किया जाएगा। कमेटी द्वारा आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम प्रकाशन छह और सात अक्तूबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed