फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prices of candidates changed as soon as they saw the list

सूची देखते ही बदली उम्मीदवारों की भाव भंगिमा

Tue, 02 Mar 2021 09:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Prices of candidates changed as soon as they saw the list
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई। सूची देखने के बाद कई संभावित उम्मीदवार निराश हो गए तो कई प्रसन्न। आरक्षण देखने के लिए संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक डीपीआरओ कार्यालय पर सुबह से ही पहुंच गए। इसके चलते कार्यालय के पास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

आरक्षण सूची के लिए संभावित उम्मीदवार अधिक व्यग्र दिखाई दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी अरविद कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए 809 ग्राम पंचायतों में आरक्षण जारी किया गया है। इसमें से अनुसूचित जनजाति के लिए 16, अनुसूचित जाति के लिए 178, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 215, महिला सीट 127 और अनारक्षित वर्ग के लिए 273 पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत के 12 प्रमुख पदों के लिए भी आरक्षण जारी किया गया है। विकास खंड सिटी और छानबे को महिला सीट कर दिया गया है। कोन, मझवां व पहाड़ी और राजगढ़ ब्लाक अनारक्षित रखे गए हैं। सीखड़ और नरायनपुर ब्लाक को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जमालपुर पिछड़ा वर्ग महिला, पटेहरा कला अनुसूचित जाति महिला जबकि लालगंज और हलिया ब्लाक को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed