{"_id":"1c0432df51b7b0db150a96db883d3537","slug":"president-jail-in-embezzlement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन में प्रधान को जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन में प्रधान को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड हलिया के महुगढ़ गांव में इंदिरा आवास समेत अन्य योजना में आए हुए धन को गबन करने के आरोपी गांव के प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महुगढ़ ग्राम सभा में वर्ष 2013-14 में 30 इंदिरा आवास बनाए जाने थे, लेकिन तीस में से मात्र तीन ही इंदिरा आवास बनाया गया जबकि 27 आवास को कागजों पर बना दिया गया। इतना ही नहीं आवास के लिए शासन से अवमुक्त किए गए धनराशि को निकाल कर प्रधान समेत अन्य अधिकारियों द्वारा हजम कर लिया गया।
इसके अलावा राज्य वित्त तथा मनरेगा में रास्ता, पुलिया, कूप समेत अन्य मदों में आए हुए धन को हजम करते हुए निर्माण आधा अधूरा कराया गया है। मामले की जानकारी होने पर गांव के ही जमुना प्रसाद ने जिलाधिकारी के यहां पत्रक देकर 16 अप्रैल को शिकायत किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा ब्लाक के बीडीओ को भी पत्रक देकर शिकायत की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी मनोज राय व उपायुक्त स्वत:रोजगार सुशील तिवारी, खंड विकास अधिकारी हलिया नवीन गुप्ता,
एडीओ पंचायत रमेश उपाध्याय की टीम गठित की गई। गठित टीम से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । डीएम के निर्देश पर टीम ने जांच की तो
पाया गया कि प्रधान ने इंदिरा आवास, शौचालय, समेत अन्य योजनाओं में घोटाला किया है। इसके बाद एडीओ पंचायत रमेश उपाध्याय ने हलिया थाने में प्रधान के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी प्रधान राजेंद्र प्रसाद कुंदेर के खिलाफ धोखाधड़ी, लाखों रुपये का गबन करने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर प्रधान को गिरफ्तार करते मंगलवार को जेल भेज दिया। साथ सेक्रेटरी से वसूली के लिए नोटिस जारी की गई है।