फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prakash Nath becomes District Bar Chairman, Pankaj Secretary

प्रकाश नाथ बने डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष, पंकज सचिव

Wed, 23 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Prakash Nath becomes District Bar Chairman, Pankaj Secretary
मिर्जापुर। कचहरी परिसर में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लिए हुए मतदान हुआ। कांटे के मुकाबले में प्रकाश नाथ उपाध्याय ने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 24 मतों से हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। सचिव पद पर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 431 मतों से हराया। अन्य पदों के पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चयनित हो चुके हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विजय प्रत्याशियों और निर्विरोध जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान का क्रम सुबह से लेकर शाम को चार बजे तक चलता रहा। दोपहर के समय धूप निकलने पर लंबी लाइन लगी। मतदान के लिए बार सभागार परिसर का गेट बंद कर दिया गया था। परिसर में आठ पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतदान सकुशल संपंन कराने के लिए चुनाव निर्वाचिन अधिकारी सुरेेंद्र कुमार सिंह पटेल अपने सहयोगियों के साथ डटे रहे। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू हुयी। दो घंटे की मतगणना के बाद विजेता का फैसला किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 1902 वोटों में से सोमवार को 258 टेंडर वोट और सोमवार को 1410 वोट पड़े। दोनों वोओं को मिलाकर 1668 वोट पड़े। 234 मतदाताओं ने वोटिंग नहीं की। इसमें अध्यक्ष पद के 17 और सचिव पद के आठ मतों को अवैघ होने के कारण उसे निरस्त किया गया। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार श्रीवास्तव को 147 मत, जटाधर द्विवेदी को 740, प्रकाश नाथ उपाध्याय को 764 मत मिला। सचिव पद पर पंकज कुमार श्रीवास्तव को 1045 और रामसागर सरोज को 614 मत मिला।
विज्ञापन

विजयी पदाधिकारी
अध्यक्ष-प्रकाश नाथ उपाध्याय
सचिव- रामसागर सरोज
.........................................
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- शशांक शेखर पांडेय
कनिष्ठ उपाध्यक्ष- शिव प्रसाद सिंह
उप सचिव सामान्य-अर्जुन प्रकाश यादव
उप सचिव प्रशासन- संतोष कुमार ऊमर
उप सचिव प्रकाशन- घनश्याम
पुस्ताकलयाध्यक्ष- रमेश प्रसाद सिंह
वाटिकाध्यक्ष रजत सिंह
निर्वाचन अधिकारी- विनोद कुमार सिंह -प्रथम
कोषाध्यक्ष-सत्येंद्र सिंह
लेखानिरीक्षक-दिलीप कुमार सिंह
सदस्य कार्यकारिणी (20/10)- अशोक कुमार पांडेय, रविंद्र कुमार, रतन कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, महमूद हसन खां
सदस्य कार्यकारिणी (15/7)- राम सिंह, कैलाश नाथ बिंद
सदस्य कार्यकारिणी (5/3)- अखिलेश अग्रहरि, सुशील श्रीवास्तव
...........................
24 को वितरित होगा प्रमाण पत्र
मिर्जापुर। विजयी प्रतिभागियों को 24 दिसंबर को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल सहयोगी सह चुनाव अधिकारी बैकुंठ नाथ त्रिपाठी, कमलेश पाठक द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed