फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Potato farms cheaper, but expensive on handcart

आलू खेतो में सस्ता, ठेले पर महंगा

Tue, 02 Mar 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Potato farms cheaper, but expensive on handcart
मिर्जापुर। यूपी सरकार की ओर से आलू के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव से किसानों में उम्मीदें बढ़ गई हैं। किसानों का मानना है कि आलू की खेती में जितनी लागत व परिश्रम हो रहा है, उसकी अपेक्षा कोई फायदा नहीं मिल रहा। सीजन के दौरान छह सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारियों की ओर से आलू खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नरायनपुर व सीखड़ विकास खंड आलू की खेती के लिए मशहूर हैं। सीखड़, जमुहार, रैपुरिया के अलावा अन्य क्षेत्रों में इन दिनों आलू की खोदाई कार्य तेजी से चल रहा है। गौर करें तो इस वर्ष जिले में पांच सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की गई है। जिससे 1200 मिट्रिक टन पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। नरायनपुर विकास खंड के रैपुरिया निवासी किसान मुन्नालाल सिंह की मानें तो जितनी लागत आ रही है। उतना फायदा नहीं मिल रहा है। कहा कि एक विघा आलू की खेती के लिए बीज, डाई, यूरिया, कीटनाशक दवाईयां और जोताई-बोआई को मिलाकर एक विघा की लागत लगभग 40 हजार रुपये हो रहे हैं। यदि 80 क्विंटल आलू पैदा हुआ तो आज के रेट के मुताबिक किसानों की आमदनी को भलीभांति आंका जा सकता है। सीखड़ विकास खंड के गोड़इया गांव निवासी किसान नरेंद्र मिश्रा का कहना है कि सीजन से पहले आलू का रेट कुछ रहता है। सीजन आते ही आलू का रेट कुछ हो जाता है। कहा खेत से आलू ठेले पर पहुंचते ही महंगा हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी तौर पर यदि आलू का कम से कम 1500 रुपये प्रति क्विंटल हो तो शायद किसानों को कुछ लाभ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed