फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Post office server down, people are getting upset

डाकघर का सर्वर डाउन, लोग हो रहे परेशान

Sun, 31 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Post office server down, people are getting upset
शेरवां क्षेत्र में स्थित डाक घर में लगा आरआई सीटी का सर्वर डाउन होने के कारण यहां से स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी उन बहनों को रही है, जिनके भाई जिले के बाहर नौकरी कर रहे हैं। उनकी बहनें तीन दिन से डाकघर का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण राखी न तो स्पीड पोस्ट हो पा रही है और न ही रजिस्ट्री।
विज्ञापन

उधर, बैंक, थाना व हास्पिटल सहित आम नागरिक अन्य कागजातों को रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट नहीं कर पा रहे हैं। सेमरां गांव की मांडवी देवी व नेहा ने बताया कि जमालपुर डाकघर का बार-बार चक्कर लगा रही हैं, लेकिन न तो स्पीड पोस्ट हो पा रहा है और न ही रजिस्ट्री। यही हाल रहा तो रक्षाबंधन तक जिले के बाहर गए भाइयों तक राखी कैसे पहुंचेगी। समय से राखी नहीं पहुंची तो उनकी कलाई सूनी रह जाएगी। इस संबंध में जमालपुर डाकघर पर तैनात पोस्ट मास्टर राणा भीम सिंह का कहना है कि दो दिन से सर्वर डाउन होने के चलते तकनीकी समस्या पैदा हो गई है। विभागीय मुख्यालय को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed