फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Portal closed, angry farmers demonstrated at the purchasing center

पोर्टल बंद, नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 08:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Portal closed, angry farmers demonstrated at the purchasing center
हलिया/जमालपुर। धान खरीद केंद्र पोर्टल बंद होने से नाराज किसानों ने सोमवार दोपहर मवईकला स्थित धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि शासन ने धान खरीद के लिए 28 फरवरी तक का समय निर्धारित किया है। इसके बावजूद रविवार से विपणन केंद्र मवईकला केंद्र का पोर्टल बंद कर दिए जाने से धान की खरीद ठप हो गई है। उधर जमालपुर में पोर्टल बंद होने से क्षेत्रीय विपणन केन्द्र रानीबाग के आधा दर्जन से अधिक किसान अपनी उपज को लेकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

विपणन केंद्र पर अस्सी हजार क्विंटल के सापेक्ष 1369 किसानों से 64 हजार चार सौ 29 क्विंटल धान की खरीद किया गया है। इसी प्रकार सुखड़ा स्थित नैफेड धान खरीद केंद्र सहित अन्य केंद्रों के पोर्टल बंद होने से किसानों से धान की खरीद प्रभावित है। धान क्रय प्रभावित होने से कसानों में नाराजगी है। धान बेचने के लिए क्रय केंद्र के बाहर किसान नंबर लगाकर इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पोर्टल खोलकर कांटों की संख्या बढाते हुए धान खरीद की जाए। इस दौरान जनार्दन दूबे, नंदू प्रसाद, रवि तिवारी, ननहई राम, बद्री नारायण तिवारी, गिरधर तिवारी, रमेश, सुरेश सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमालपुर संवाददाता के अनुसार पोर्टल बंद होने से क्षेत्रीय विपणन केंद्र रानीबाग के आधा दर्जन से अधिक किसान उपज को लेकर भटक रहे हैं। जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरी के किसानों का करीब 50 क्विंटल धान एक सप्ताह से क्रय केंद्र पर पड़ा हुआ है। किसानों ने अधिकारियों पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने सभी किसानों का धान खरीदने का आदेश दिया है उसके बावजूद धान खरीद में हीलाहवाली की जा रही है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भूपेंद्र सागर ने बताया कि अभी कुछ किसानों से धान खरीदना बाकी है। लेकिन पोर्टल बंद होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed