फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pond accommodation

वन भूमि में तालाब के भीटे पर बनवाया घर

Mon, 24 Jul 2017 11:57 PM IST
mirzapur
mirzapur Updated Mon, 24 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pond accommodation
घर में गिरी बिजली, दीवारों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत बबुरा रघुनाथ सिंह, व लालापुर में लाखों रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का चयन कर आवास निर्माण धन आवंटित कर दिया गया लेकिन लाभार्थियों ने इसे वन क्षेत्र में स्थित तालाब के भीटे पर बनवाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी ने इस पर रोक लगा दी है।    
          
क्षेत्र के  बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में 59 व लालापुर में 60 लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाने के लिए धन आवंटित कर दिया गया। लाभार्थियों द्वारा खाते से निकासी कर निर्माण कार्य कराया जाने लगा। गौरतलब है कि आवास निर्माण कार्य लाभार्थी के निजी कास्त में होने का नियम है। तथा चयनित व्यक्ति के निर्माण स्थल के भू-स्वामी अभिलेखों को लेकर भौतिक सत्यापन ग्राम विकास अधिकारी व स्थानीय प्रधान की पूर्ण जिम्मेदारी बनती है, लेकिन संबंधित ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के  बिना आवश्यक अभिलेखीय साक्ष्य के वनक्षेत्र भूमि, तालाब के भीटे पर आवास निर्माण कराया जाने लगा।
विज्ञापन


एक पखवारे पूर्व मिली सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी लालगंज बागीश शुक्ला द्वारा बबुरा खुर्द में तालाब के भीटे पर बन रहे अवैध आवास पर रोक लगा दी गई। उन्होंने आवास के लाभार्थी दीन मोहम्मद, कलुई, खुर्शीद, मंजूर अली, पप्पू, बुद्धू,रज्जाक अली, अदहम मुनौवर आदि 29 लोगों को नोटिस भेजा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज एसपी सिंह की संयुक्त टीम द्वारा वनक्षेत्र भूमि में आवास बनवा रहे रघुनाथ सिंह, लाहुर पाल, कालू , अमरनाथ, मुंदर, रामकली आदि सहित 30 से अधिक लोगों के आवास निर्माण पर रोक लगा दी है। उन पर वन अधिनियम तहत कार्रवाई की गई। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी हलिया प्रेमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान को दोषी मानते हुए जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed