फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police shot the miscreant rewarded for looting in the encounter

Mirzapur News: पेट्रोल पंप कर्मी से लूट के इनामियां बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश

Tue, 26 Jul 2022 08:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 08:55 AM IST
सार

टीम ने रविवार की देर रात दोनों को पकड़ने के लिए राजापुर किसान तिराहा के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक सवार दोनों बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों पुलिस पर फायर कर भागने लगे।

विज्ञापन
Police shot the miscreant rewarded for looting in the encounter
घटनास्थल पर पड़ी बदमाश की पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की घटना को अंजाम देने के आरोपी को रविवार की देर रात पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा। टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। इससे वह गिर गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस पहले बदमाश को मंडलीय अस्पताल ले गई। वहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने लूट मामले में तीन अन्य बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


11 जुलाई को नैड़ी हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से एक लाख 97 हजार 500 रुपये लूट लिए थे। कैशियर मूलचंद की तहरीर पर लालगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। छानबीन में पांच बदमाशों के नाम सामने आए। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में लालगंज, देहात, स्वाट, एसओजी की चार टीमें गठित कीं। विवार की सुबह टीम ने तीन आरोपियों महताब निवासी मांडा खास, हर्षवर्धन मिश्रा उर्फ जन्मेजय निवासी कठार बरौधा व सचिन पांडेय निवासी सिरौठी थाना को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उनके पास से लूट का 70 हजार 730 रुपये बरामद किया। उनसे पूछताछ किया तो घटना में शामिल मांडा खास निवासी आमिर अली और अंकित दुबे के बारे में जानकारी मिली। टीम ने रविवार की देर रात दोनों को पकड़ने के लिए राजापुर किसान तिराहा के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक सवार दोनों बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने चितांग तिराहा से 200 मीटर अंदर जंगल की ओर घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान आमिर अली को पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश अंकित दुबे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने मौके से 80 हजार रुपये, एक टूटा मोबाइल, एक तमंचा, दो खोखा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस घायल बदमाश को मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में शामिल टीम

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में लालगंज थानाध्यक्ष राम नरायण राम, देहात कोतवाल विपिन सिंह, एसओजी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार यादव, स्वाट व सर्विलांस प्रभारी राजेशजी, उप निरीक्षक बरौधा अजय कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सरोज, नितिन सिंह आदि रहे। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने आरपी सिंह ने 50 हजार रुपये व पुलिस अधीक्षक 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed