फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   police officer misbehaved with BJP leader in a bank surrounded police station and protest

'गुंडई करनी है तो वर्दी उतार कर आओ': उठक-बैठक न करने पर भाजपा नेता पर दरोगा ने उठाया हाथ, किया गया निलंबित

Sun, 21 Sep 2025 05:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

कटरा कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई मामले में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
police officer misbehaved with BJP leader in a bank surrounded police station and protest
दरोगा ने भाजपा नेता को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के महामंत्री व अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह के साथ शनिवार को दोपहर में बैंक में दरोगा के दुर्व्यवहार, थप्पड़ मारने व थाने लाकर बैठाने का मामला गर्मा गया। आक्रोशित भाजपाइयों ने कटरा कोतवाली का घेराव कर धरना दिया। बारिश के बीच दो घंटे तक भाजपा नेता डटे रहे।

विज्ञापन

'गुंडई करनी है तो वर्दी उतार कर आओ'
पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली ने पुलिस को चेतावनी दी कि गुंडई करनी है तो वर्दी उतार कर आओ। इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर एएसपी सिटी नितेश सिंह ने भाजपा नेताओं से बात की। मामला बढ़ता देख एसएसपी सोमेन वर्मा ने दरोगा सुनील कुमार राय को निलंबित कर जांच के आदेश दिए। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में सबके सामने कहा, उठक-बैठक करो
नारघाट निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वह दोपहर सवा 12 बजे पंजाब एंड सिंध बैंक में किसी कार्य से गए थे, तभी वहां दरोगा सुनील कुमार राय चेकिंग करने पहुंचे। उनको पहचान कर बात करने की कोशिश की। कहा कि उनको एमएलसी के यहां किसी कार्यक्रम में देखा है तो दरोगा ने कहा कि एमएलसी के साथ सिपाही रहता है, दरोगा नहीं। पूछा, आप गाजीपुर से हैं तो उन्होंने कहा कि बलिया से हैं। पहचानने में गलती होने पर मैं बैंक काउंटर पर अपना कार्य कराने चला गया। आरोप है कि इसके बाद दरोगा सुनील कुमार राय ने अभद्र व्यवहार करते हुए उठक-बैठक करने के लिए कहा। न करने पर हाथ छोड़ दिया और गाली दी। यह सब घटनाक्रम कैमरे में कैद है। इसके बाद जीप में बैठाकर थाने लाए। वहां अपराधी के साथ बैठाकर बेल्ट, मोबाइल व पर्स जमा करा लिया। परिवार से बात करने नहीं दी।

विज्ञापन

कार्रवाई का दिया गया आश्वासन
पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली ने कहा कि कटरा कोतवाली के दरोगा ने कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया है, इसके विरोध में धरना दिया गया। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पर नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, डाली अग्रहरि, अमित श्रीनेत, नीरज गुप्ता आदि रहे।

दरोगा को किया गया निलंबित 
कटरा कोतवाली पर नियुक्त उप निरीक्षक सुनील कुमार राय ने जनता के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार की किसी घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सोमेन बर्मा, एसएसपी।

कैबिनेट मंत्री और विधायक ने किया एसएसपी को फोन
कटरा कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई मामले में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भी एसएसपी से बात की। बाद में दरोगा पर एसएसपी ने कार्रवाई की।

जिला शासकीय अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन को लिखा पत्र
जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी अनिल कुमार सिंह ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उनका पुत्र कृष्ण कुमार सिंह एसोसिएशन का सदस्य है। वह बैंक में किसी कार्य से गया था। वहां दरोगा सुनील राय ने उनके पुत्र को गाली देते हुए थप्पड़ मारा। जबरदस्ती थाने ले गए। अपराधी की तरह जमीन पर बैठाया। पुत्र निर्दोष होने की बात कहता रहा पर किसी न उसकी नहीं सुनी। दरोगा ने जानबूझकर पुत्र के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed