फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police filed a lawsuit on the teacher's tahrir injured by beating the youth

Mirzapur News: युवकों की पिटाई से घायल शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 05 Jul 2024 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Police filed a lawsuit on the teacher's tahrir injured by beating the youth
अहरौरा। घर से विद्यालय जा रहे शिक्षक की कुछ युवकों ने बुधवार की सुबह बाइक रोककर पिटाई कर दी थी। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शिक्षक को बचाया था। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में तैनात शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह बुधवार की सुबह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। इस बीच रास्ते में पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और उनके साथ मारपीट की। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने विवेक सिंह व अंकित सिंह निवासी जुड़ुई के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed