{"_id":"65cd302d8447c2568c0e8ba6","slug":"police-constable-exam-will-be-held-under-tight-security-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-112499-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कड़ी सुरक्षा में होगी पुलिस आरक्षी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कड़ी सुरक्षा में होगी पुलिस आरक्षी परीक्षा
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीआईजी परिक्षेत्र के तीनों जिलों के सहायक नोडल अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों को चेक कर ठीक कराने सहित सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का निर्देश दिया।
जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में होना है। इसमें कुल 38688 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को डीआईजी आरपी सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से तीनों जनपदों के सहायक नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाड़ा पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का निर्देश दिया। आगाह किया कि फर्जीवाड़ा की सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने की हिदायत दी। जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
उधर, एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि हर कक्ष में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। मिर्जापुर व विंध्याचल रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा, बस स्टैंड आदि स्थानों पर पुलिस तैनाती रहेगी। ताकि परीक्षार्थियों से अधिक पैसा न वसूला जाए। केंद्र के बाहर सात से 14 की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परिचय पत्र चेक करने के लिए कार्यदायी संस्था के लोग रहेंगे। अभ्यर्थी सिर्फ काले और नीले रंग का बालपेन ही ले जा सकेंगे। रबर, वाइटनर व किसी प्रकार की घड़ी ले जाना प्रतिबंधित है। केंद्र के पास वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र में केंद्र पर्यवेक्षक, कार्यदायी संस्था और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा कोई मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी पहले से अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में नकल करते पकड़े जाने पर केंद्र पर्यवेक्षक और बाहर नकल करने कराने के मामले में पकड़े जाने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कराएगी। एएसपी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सूचना का आदान-प्रदान जरूरी है। इसके लिए परीक्षा केंद्र के अलावा पुलिस लाइन में मुख्य कंट्रोल रूम रहेगा। जहां बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। वहां से सभी केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
...