फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prem Leela love story Married woman eloped with cousin lover couple who ran away from home

प्रेम लीला: चचेरे भाई के साथ भागी विवाहिता, घर से भागे प्रेमी युगल की थाने में हुई शादी; पढ़ें पूरा मामला

Wed, 25 Jun 2025 12:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 12:45 AM IST
सार

मिर्जापुर के राजगढ़ और चुनार थाना क्षेत्र में प्रेम प्रपंच के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई की है। विवाहिता ने अपने चचेरे भाई के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। वहीं, प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करा दी गई।

विज्ञापन
Prem Leela love story Married woman eloped with cousin lover couple who ran away from home
मिर्जापुर में प्रेम प्रपंच के दो मामले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर के राजगढ़ में डेढ़ महीने पहले पति को पनीर लेने के लिए बाजार भेजकर चचेरे भाई के साथ भागी विवाहिता को पुलिस ने मंगलवार को वाराणसी से पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है।

विज्ञापन


राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की पहली पत्नी का निधन हो गया था। फिर 14 साल पहले उसने सोनभद्र की एक युवती से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी का चचेरा भाई अक्सर उसके घर आता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। करीब डेढ़ महीने पहले विवाहिता अपने पति को पनीर लेने के लिए बाजार भेजकर चचेरी भाई के साथ भाग गयी थी। पति की तहरीर पर राजगढ़ पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने वाराणसी के गोदौलिया से विवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को राजगढ़ थाने ले आई। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इस संबंध में उसने साक्ष्य भी सामने रखा। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि विवाहिता और उसके चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी युगल की थाने में हुई शादी
चुनार क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर से भागे प्रेमी युवक का मंगलवार को चुनार कोतवाली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शादी कराई गई। इस मौके पर पुलिस के साथ दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।

युवती के पिता ने 23 जून को बेटी के लापता होने की तहरीर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला की युवती वाराणसी निवासी अपने प्रेमी के साथ गई है। मंगलवार को चुनार पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और उनके परिवार के लोगों को बुलाया। थाने में काफी देर तक पंचायत हुई।

प्रेमी-प्रेमिका की जिद के आगे दोनों के परिवार वाले उनकी शादी पर सहमत हो गए। इसके बाद कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। पुजारी अनिल मिश्रा ने विधि विधान से विवाह की प्रक्रिया पूरी कराई। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि परिजनों की रजामंदी से कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed