फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM Samman amount reached the accounts of 2.56 lakh beneficiaries

Mirzapur News: 2.56 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पीएम सम्मान राशि

Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
PM Samman amount reached the accounts of 2.56 lakh beneficiaries
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुधवार को जिले के 256504 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम पिपराडाड़ स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से पीएम किसान उत्सव दिवस एवं जायद गोष्ठी तथा जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पीएम सम्मान निधि से किसानों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। जिला सहकारी बैंक के सभापति डाॅ.जगदीश सिंह पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की तरफ से कोटवां पांडेय में अन्न भंडारण गोदाम का निर्माण कराया गया है। जिसमें अन्न भंडारण कर किसान लाभ उठा सकते हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसानों को मिश्रित व औद्यानिक खेती के लिए प्रेरित किया। संयुक्त कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि किसानों को पीएम सम्मान निधि प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के निस्तारण के तरीके के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को एक हेल्पलाइन नंबर 9956660831 के बारे में बताया और कहा कि किसान इस नंबर पर संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान कृषि, मत्स्य, उद्यान आदि विभागों की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed