{"_id":"cf77435af4a321916455713216d2b51d","slug":"pm-said-there-should-be-no-confusion-in-the-nomenclature-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले, निवार्चक नामावली में नहीं होनी चाहिए कोई गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले, निवार्चक नामावली में नहीं होनी चाहिए कोई गड़बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी
विज्ञापन
राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोक सभा और विधानसभा निर्वाचक नामावली
पुनरीक्षण की प्रगति से संबंधित बैठक हुई।
जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, इसे गुणवत्ता और समय सीमा में त्रुटिरहित संपन्न करें। उन्होंने कहा कि मुझे त्रुटिहीन निर्वाचक नामावली चाहिए।
सभी एसडीमए को निर्देश दिया कि सुपरवाइजर के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। साथ ही कार्य को समय पर पूरा कराएं।
डीएम ने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर पुनरीक्षण कार्य करें। उसके बाद बीएलओ परिवर्धन, अपमार्जन, संशोधन सूची को सुपरवाइजर के पास जमा करें। सुपरवाइजर सूची की जांच करेंगे।
उन्होंने कहा कि सूची में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अवश्य लिखा होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि बीएलओ द्वारा किये गये कार्य का सत्यापन स्वयं गाव में जाकर करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष से अधिक के मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ा है कि नहीं।
साथ ही मृतकों का नाम कटा कि नही। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर से छह जनवरी तक आपत्तियों को लिया जाएगा तथा 18 जनवरी को प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाएगा। जिला विकलांग जन अधिकारी, लेबर अधिकारी को निर्देश दिया कि नि:शक्त पेंशनधारकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।
तहसील स्तर पर अलाव जलवाया जाए। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट स्वयं भी जाकर जांच करें। जिससे मतदाता सूची में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं रह जाए। यह कार्य बिना किसी दवाब के निष्पक्ष एवं निष्ठापूर्वक किया जाए।