फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Please be checking Videography

चेकिंग की कराएं वीडियोग्राफी

Mon, 15 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 15 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Please be checking Videography
डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईजी ने एमएलसी का चुनाव देखते हुए सतर्कता से ड्यूटी करने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित जिले की पुलिस को निर्देशित किया कि चुनाव तक अपने अपने क्षेत्र में बैरियर लगा कर वाहनों की चेकिंग करते हुए उसकी पूरी वीडियोग्राफी कराएं , ताकि आरोपी अपने कारनामे से मुकर नहीं पाए।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान उपपुलिस महानिरीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने महिला संबंधी अपराधों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उस पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त सीओ को निर्देशित किया कि मुकदमों का पर्वेक्षण अच्छी तरीके से करें। जनता द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें।
उन्होंने छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लेकर मौके पर जाते हुए जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने कर्तव्य का इमानदारी से निर्वहन करें।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरविंद मिश्रा, सीओ सदर रामनाथ वर्मा, सीओ आपरेशन संजय चौधरी, सीओ चुनार, सीओ लालगंज, समस्त निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं आरआई समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed