फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plant 10 teak plants with the birth of a daughter

बेटी के जन्म के साथ ही लगाएं सागौन के 10 पौधे

Fri, 04 Nov 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Plant 10 teak plants with the birth of a daughter
प्रदेश की समग्र ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बृहस्पतिवार को जिले का दौरा किया। अष्टभुजा डाक बंगला में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने मझवां में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने दलित के घर भोजन किया और अमृत सरोवर का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

अष्टभुजा डाक बंगला में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने विकास कार्य, निर्माणाधीन सड़कों, ग्राम सचिवालय, पंचायत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति व उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि जिले के 809 ग्राम पंचायतों में से 230 में काम चल रहे हैं। मनरेगा के तहत 44 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य है। इसकी तुलना में 32 लाख मानव दिवस का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों के कार्यों की शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को सूची उपलब्ध कराते हुए जांच का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

उधर, राज्य मंत्री ने मझवां विकास खंड के चड़िया ग्राम में अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। अमृत सरोवर में मस्त्य बीज भी छोड़े गए। मंत्री ने बरगद व अन्य पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने अमृत सरोवर के पास स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा पांच, छह, सात व आठ में जाकर बच्चों से हिंदी, अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान का पूछा। जिसका सही उत्तर मिलने पर उन्होंने बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने इसी गांव की सरोज बस्ती में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि बेटी के जन्म पर माता-पिता 10 सागौन के पौधे लगाएं। जब तक बेटी शादी के योग्य होगी, तब तक सागौन के पेड़ तैयार हो जाएंगे। पेड़ बेचकर बेटियों की शादी की जा सकती है।

उन्होंने पोषण अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी में उपस्थित महिलाओं की गोद भराई की रस्म व शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की अनुसूचित जाति की लाभार्थी अंजू देवी पत्नी कमलेश के घर पहुंचकर उनके साथ भोजन किया। लाभार्थी व उनके परिजनों ने मंत्री के भोजन करने पर खुशी जताई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, ब्लॉक प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed