{"_id":"e0ae9059f2741eb48ca1e2c8af4ea7a2","slug":"pistol-shot-stopped-by-the-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल लेकर डांस से रोका तो गोली मार दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल लेकर डांस से रोका तो गोली मार दी
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगहा में बुधवार रात आई बारात में आरकेस्ट्रा के दौरान हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहे व्यक्ति ने विरोध जताने पर किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।
इलाहाबाद के करछना थाने के कपथैया गोदैहा निवासी विभूभूषण मिश्रा के पुत्र मनीष कुमार मिश्र की बारात मिर्जापुर के जिगना थाने के दुगहा निवासी रमाशंकर पांडेय के यहां बुधवार को आई थी।
बारात में आरकेस्ट्रा पार्टी भी आई थी। रात करीब नौ बजे दूल्हे का मौसेरा भाई सुशील शुक्ला निवासी जारी बाजार थाना कौधियार, इलाहाबाद स्टेज पर चढ़कर हाथ में पिस्तौल लेकर डांस करने लगा।
विज्ञापन
इस पर वरुण कुमार ने ऐसा करने से मना किया। कहा कि ऐसे में गोली चलेगी तो किसी को लग जाएगी। इससे नाराज सुशील ने वरुण की पीठ में गोली मार दी। वरुण की मौके पर ही मौत हो गई।
बारातियों में अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख कुछ लोगों ने वरुण को जिंदा बताते हुए चिकित्सालय ले जाने की बात कही। बाराती उसे इलाहाबाद ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
किशोर के पिता दिनेश ने जिगना थाने में सुशील के खिलाफ तहरीर दी। एसपी अरविंद सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम इलाहाबाद रवाना कर दी गई है।