फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Philosophy of nature was Kmlnyni

कमलनयनी स्वरूप का हुआ दर्शन

Thu, 26 Mar 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 26 Mar 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Philosophy of nature was Kmlnyni
           
विज्ञापन

विंध्य दरबार में मां के कमलनयनी स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भोर में मां की मंगला आरती होने के बाद से  ही दर्शनार्थियों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से मत्था टेका।

मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन करने को देर रात तक नर-नारियाें का तांता लगा रहा। घंटा-घड़ियाल, नगाड़े, शंख व जगत जननी के जयकारे से पूरा विंध्यधाम गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

                    
वासंतिक नवरात्र के पंचमी और षष्ठी तिथि पर माता विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने को श्रद्धालुआें का हुजूम उमड़ पड़ा।

बुधवार की भोर से ही विंध्याचल की सातों गलियां माता के भक्ताें से पटी रहीं। विंध्यधाम की तरफ जाने वाली सभी गलियाें में भक्त हाथ में गुड़हल व गुलाब के माला के साथ ही नारियल-चुनरी व प्रसाद लिए मां का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़े जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्याचल मंदिर में देश के कोने-कोने से आए विंध्यधाम पंहुचे नर-नारियों व बच्चे माता की एक झलक पाने के लिए लालायित दिखे।

मां विंध्यवासिनी की आरती के समय कपाट बंद होने पर कतार में खड़े श्रद्धालु अपने-अपने स्थानों पर बैठकर कपाट खुलने का इंतजार करते रहे।

मां की भव्य आरती व पूजन के समय का अलौकिक दृश्य अद्भुत छटां बिखेर रहा था।

मंदिर पहुंच कर  किसी ने घंटाें कतार में खड़े रहने के बाद गर्भगृह में पहुंच कर मां के भव्य स्वरूप का दर्शन किया तो किसी ने झांकी के माध्यम से माता का दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना किया।

मंदिर के छत पर दिन भर मुंडन संस्कार कराने का भी दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed