फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Person injured in road accident dies during treatment

Mirzapur News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Person injured in road accident dies during treatment
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के सुअरहा मोड़ पर रविवार को देर शाम पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे। घायलों में से एक की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरपुर अमोई निवासी वीरेंदर (45) अपने साथी ढकेलू (50) के साथ बाइक से मुस्किरा गांव गए थे। रविवार को देर शाम घर लौटते समय पटेहरा कला के सुरियहवा जंगल में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गय। मिर्जापुर ट्रामा सेंटर में देर रात इलाज के दौरान ढकेलू की मौत हो गई। ढकेलू से पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी की मौत सात साल पहले हो गई थी। संतनगर थानाध्यक्ष राम सरीख ने बताया कि हादसे में मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed