{"_id":"64934b444c8ed611290c5312","slug":"peoples-representatives-officers-did-yoga-with-common-people-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-1363-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने आमजन के साथ किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने आमजन के साथ किया योग
विज्ञापन
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को हर आंगन योग के थीम के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित योग शिविर में जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने आमजन के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान योग गुरुओं ने लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे के बारे में जानकारी भी दी।
महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के मार्ग निर्देशन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका मिर्जापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस समेत कई अन्य अधिकारियों के साथ करीब एक हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. श्रीकांत रजक की देखरेख में सम्पन्न हुआ। योग प्रशिक्षक अमृत कला उपाध्याय ने लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग से लाभ के बारे में जानकारी भी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित योग शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने किया। योग गुरु राजेश कुमार ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में योग गुरु योगी ज्वाला ने पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट ररहने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। जिला कारागार में बंदियों के साथ जेल के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वद्यालय, महाविद्यालय और स्कूल काॅलेजों में भी योग दिवस मनाया गया। बीएचूय के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से योग शिविर का आयोजन मालवीय उद्यान में किया गया। आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में कुछ क्षण निकालकर योग करके लोग खुश रह सकते हैं। मां विंध्यवासिनी राजकीय स्वायत्तशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षक रितेश सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
मुसफ्फरगंज स्थित केबी पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीसी कैडेट्स द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। भरुहना स्थित जीडी बिनानी काॅलेज में प्राचार्य प्रो. वीना देवी सिंह की अध्यक्षता में योग शिविर लगाया गया। घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में योग से शारीरिक, मानसिक फिटनेस और आध्यात्मिक लाभ के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल, विशिष्ट अतिथि होमगार्ड जिला कमांडेंट बीके सिंह रहे। भरुहना स्थित डेलही पब्लिक सेकेंड्री स्कूल में बच्चों को योग कराया गया। इस दौरान निदेशक रमेश तिवारी, संतोष दुबे, डाॅ. तपन, शिव प्रसाद द्विवेदी आदि रहे। हुरुआ आमघाट स्थित सनबीन स्कूल में छात्रों को योगाभ्यास कराया गया।