फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Patients flocked to the Arogya Mela amidst humid weather; a high number of patients were suffering from colds, coughs, and joint pain.

Mirzapur News: उमस के बीच आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज, सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द के रोगियों की संख्या ज्यादा

Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Patients flocked to the Arogya Mela amidst humid weather; a high number of patients were suffering from colds, coughs, and joint pain.
शहरनामा की खबर---हलिया के बरौंधा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के उपचार करते चिकित्सक
- जिले के न्यू पीएचसी और सीएचसी पर 471 मरीजों का हुआ उपचार, निशुल्क दवाओं का वितरण
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले के सभी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उमस भरी गर्मी के बीच जुकाम, खांसी, बुखार, त्वचा रोग, पेट दर्द, मधुमेह, हाईबीपी और जोड़ों के दर्द से पीड़ितों संख्या अधिक रही।
हलिया के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 227 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में 53, मतवार में 41, मुड़पेली में 41, बरौधा में 45 और ड्रमंडगंज में 47 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमल कुमार ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के तीन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 182 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छोटा मिर्जापुर में 60, देवरिला में 70 तथा भाईपुर में 52 मरीजों का उपचार हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान डॉ. आशीष सिंह, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट सुरेंद्र चौरसिया, स्टाफ नर्स साधना, ज्योति सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। जिगना में आयोजित आरोग्य मेले में 62 मरीजों का उपचार किया गया। विजयपुर सर्रोई, विजयपुर, विरौरा, नरोइया, बिहसड़ा (कुशहा) और अकोढ़ी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। मेले के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और फार्मासिस्टों ने उपचार व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed