फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passenger traveling in train died due to illness

Mirzapur News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की बीमारी से मौत

Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Passenger traveling in train died due to illness
लोकमान्य तिलक मुंबई भागलपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की बीमारी के चलते मौत हो गई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर सहनौला थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी मुरारी ताती (32) पुत्र वकील ताती मुंबई में रहकर काम करते थे। काफी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वे अपने बुआ के पुत्र प्रदीप ताती के साथ लोकमान्य तिलक मुंबई भागलपुर एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। ट्रेन सतना से मानिकपुर के बीच पहुंची थी कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने उन्हें ट्रेन से उतरवाकर डॉक्टर बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में यात्री की मौत हुई है। यात्री को बुखार आ रहा था। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed